फोटो-22सीटीके49 सीआर पॉलिटेक्निक के खेल मैदान में बनाए गए फैन पार्क में क्रिकेट का मैच देखने पह
रोहतक। सीआर पॉलीटेक्निक मैदान में फैन पार्क के आयोजन के पहले दिन शनिवार रात क्रिकेट प्रशंसकों का खूब खुमार दिखाई दिया।
बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल का मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी परिवार के साथ पहुंचे। यहां बच्चे बड़े सभी क्रिकेट प्रेमी ने मैच देखने के साथ जमकर मौज मस्ती की। प्रशंसकों ने यहां बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते हुए स्टेडियम जैसा अनुभव किया।
शनिवार को आईपीएल का आगाज हुआ। इसमें पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच खेला गया। इसी कड़ी में शहर में पहली बार क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल फैन पार्क बनाया गया है।
इसकी सूचना मिलने पर मैच देखने के लिए शहर और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मैच देखने पहुंचे। यहां प्रशंसक अपनी-अपनी टीमों का समर्थन करते नजर आए। युवाओं के अलावा बच्चों व बुजुर्गों ने भी मैच का लुत्फ उठाया।
फोटो-22सीटीके49 सीआर पॉलिटेक्निक के खेल मैदान में बनाए गए फैन पार्क में क्रिकेट का मैच देखने पह
फोटो-22सीटीके49 सीआर पॉलिटेक्निक के खेल मैदान में बनाए गए फैन पार्क में क्रिकेट का मैच देखने पह