फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्रेडिट कार्ड से 81264 रुपये की ठगी, शिकायत दी

Fri, 19 Apr 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। झाडली निवासी सुंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके साथ एक बैंक के क्रेडिट कार्ड से 6 फरवरी 2024 को आनलाइन धोखाधड़ी हुई है। उसके पास एक क्रेडिट कार्ड पहले से ही था, जिसके 499 रुपये वार्षिक शुल्क लगता है। उसने आनलाइन बिना चार्ज का दूसरा क्रेडिट कार्ड मंगवाया, जो कोरियर माध्यम से 10 फरवरी को मिला। उन्होंने 18 फरवरी को जब पहले वार्षिक शुल्क वाले क्रेडिट कार्ड को बंद करवाने की कोशिश की तो उसके तीन दिन बाद पता चला कि उसके वार्षिक शुल्क वाले कार्ड से ही 81264 रुपये का ऑनलाइन ठगी हो चुकी है। पीड़ित ने जब बैंक से संपर्क किया कि उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से अवगत करवा दिया है। साइबर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें