06सीटीके21... मतदान को लेकर जागरूक करते विद्यार्थी। स्रोत: डीपीआरओ
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त व स्वीप की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह के दिशा-निर्देशानुसार शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। जाट कॉलेज के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने वीडियो क्लिप बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए संदेश दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारोर के प्राचार्य मनोज अहलावत ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्राें ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर गांव में प्रभात फेरी भी निकाली। इस मौके पर विमला, डॉ. हेमलता, मीनाक्षी, मनीषा, पूजा और रेखा उपस्थित रहे। ब्यूरो