06सीटीके31... श्री लालनाथ महाविद्यालय की एनएसएस स्यंसेविका मधुबाला को सम्मानित करते शिक्षक।
रोहतक। लालनाथ महाविद्यालय की एनएसएस इकाई से स्वयंसेविका मधुबाला ने फकीर मोहन दास यूनिवर्सिटी बालेश्वर ओडिशा में मधुबाला ने स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा और प्रोग्राम ऑफिसर्स ने मधुबाला को सम्मानित किया। 16 से 22 मार्च तक आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में वह एमडीयू का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रजनी कुमारी ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता और डॉ. प्रवीण शर्मा के दिशा निर्देशन में स्वयं सेविका को भेजा गया था। संवाद