फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर और व्याख्यान से किया कैंसर के बारे में जागरूक

विज्ञापन
पीजीआई में कैंसर के लिए मरीजों को जागरूक करते डाक्टर।
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सकों की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा दहिया के दिशा-निर्देशन में सोमवार को विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में आए मरीजों व उनके परिजनों को ब्रेस्ट कैंसर व बच्चेदानी के कैंसर के बारे में पोस्टरों व व्याख्यान के माध्यम से जागरूक किया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के बारे में डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि उनके विभाग का प्रयास रहता है कि हर वर्ष इस दिन ओपीडी में आने वाले मरीजों को महिलाओं में होने वाले कैंसर के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने मरीजों को बताया कि महिलाओं में अधिकतर बच्चेदानी, सर्वाइकल, अंडेदानी कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर होता है। डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि यदि सीने में कोई गांठ हो, सूजन आ गई हो, त्वचा में कोई बदलाव आया हो तो यह ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। वहीं डॉ. कृष्णा दहिया ने अंडेदानी के कैंसर के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। डॉ. वंदना ने कहा कि पीजीआईएमएस में महिलाओं के कैंसर की जांच के लिए हर सोमवार को ओपीडी में विशेष क्लीनिक चलाया जाता है। डॉ. वाणी मल्होत्रा ने कहा कि आज हम सभी को यहां से प्रण लेकर जाना है कि हम इस कैंसर को समय पर जांच करवाकर हरा कर रहेंगे। इस अवसर पर विभाग की डॉ. श्वेता, डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. नीतू, डॉ. मोनिका, डॉ. सारिका, डॉ. सोनिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें