फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खरैंटी के सरकारी स्कूल में आठ दिन में दूसरी बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव खरैंटी में चोर सरकारी स्कूल का आठ दिन में दूसरी बार ताला तोड़कर 60 हजार से ज्यादा का सामान चुराकर ले गए। इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्राचार्य सुनीता देशवाल ने बताया कि सोमवार सुबह स्कूल स्टाफ पहुंचा तो ताले टूटे मिले। अंदर से सीपीयू, 4 बैटरी, कंप्यूटर सिस्टम, 2 प्रोजेक्टर, 3 बैटरी व अन्य सामान चोरी मिला। स्कूल की सफाई कर्मचारी रामरती ने मामले की सूचना उसे दी। चोर चार कमरों के ताले तोड़कर सामान बिखरे गए। सूचना पुलिस डॉग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। इससे पहले 29 जनवरी को भी स्कूल में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें