रोहतक। लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ की ओर से रविवार को मकर संक्रांति दिवस के उपलक्ष्य में 17वां वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य व गोशाला महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मलिक ने मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने की।
हरियाणा गो सेवा आयोग की तरफ से अनुदान राशि के चार ड्राफ्ट वितरित किए गए, जिसमें जिले की गोशालाओं को कुल एक करोड़ 13 लाख और 75 हजार रुपये के ड्राफ्ट वितरित किए गए। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ को सांसद निधि कोटे से 15 लाख रुपये देने कि घोषणा की। कार्यक्रम में सजन फोगाट, राजपाल नांदल, राजेश जैन, चेयरमैन मंजू हुडा, जिला पार्षद सुमन मलिक, मोहित कुंडू मौजूद रहे।