फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोसेवकों ने बछड़ी लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय गोमाता घोषित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
2-गोमाता के संरक्षण के लिए शोभा यात्रा निकालने के बाद तहसीलदार यशपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपते संत
विज्ञापन
रोहतक। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गोसेवकों व गोभक्तों ने शहर में बछड़ी के साथ शोभा यात्रा निकाली। राजेंद्रा कॉलोनी से चली यात्रा तहसील कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार यशपाल शर्मा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर गोमाता को राष्ट्रीय गोमाता घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


यात्रा का शुभारंभ शीतला माता मंदिर के महंत थानेश्वरदास महाराज ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. मंजुबाला किया। महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने कहा कि हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक पूजनीय गोमाता सड़कों पर वीरान घूम रही हैं। गोवंश को तस्कर उठा ले जा रहे हैं। दूसरे देशों में बीफ बनाकर बेच रहे हैं। यह सनातन धर्म के लिए शर्मनाक है।
महामंडलेश्वर अनुभूतानंद ने कहा कि भगवान कृष्ण के गोकुलधाम वृंदावन में विभिन्न लीलाएं हुई हैं। यह गो माता को समर्पित हैं। भगवान ने गोमाता को सदैव सम्मान दिया। वर्तमान में हिंदू गोमाता की रक्षा व सुरक्षा से भटक गया है
विज्ञापन

मौके पर महंत थानेश्वरदास, राघवदेव, डॉ. गोपाल कृष्ण, जूही धवन, देवेंद्र चौहान, सोनिया, श्रीमद शंकरास्वामी विश्वदेवानंद तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें