फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस की महिला सफाई कर्मचारी मिली कोविड-19 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस में 5 साल से काम कर रही महिला सफाई कर्मचारी को कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। महिला माडौदी गांव की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग महिला के परिवार के 7 सदस्यों को पीजीआईएमएस जांच के लिए ले आया है। इसके अलावा चार अन्य सदस्यों को लाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार कोविड-19 मरीजों का उपचार व वहाँ सफाई करने वाली टीम में शामिल कर्मचारी को भी संक्रमण मिला है। महिला की जांच रिपोर्ट आने पर पूरे गांव को सील कर स्क्रीनिंग करवानी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम गांव में पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस में यह पहला मामला सामने आया है जिसमें मरीजों के उपचार के दौरान सफाई कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव हुई है यहां पूरे स्टाफ का सप्ताह में कोविड-19 की जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें