फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चचेरा भाई हत्या का दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रंजिश के चलते छह साल पहले सिंहपुरा कलां गांव के 45 वर्षीय जसवंत सिंह की हत्या के आरोपी चचेरे भाई मुकेश को अदालत ने मंगलवार को दोषी करार दिया। सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन की अदालत बुधवार को दोषी को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सिंहपुरा कलां निवासी अनिकेत बिड़लान ने सितंबर 2019 में बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि सुबह करीब 9 बजे वह और उनके पिता जसवंत सिंह घर पर थे। सिंहपुरा खुर्द निवासी मुकेश उनके घर आया और बोला कि जसवंत सिंह को किसी काम से अपने साथ लेकर जा रहा हूं।
उनके पिता मुकेश के साथ चले गए। बाद में उनके पिता सिंहपुरा खुर्द निवासी सुरेश के खेत के पास घायल पड़े मिले। उनको मुकेश ने लाठी से मारा था। दो भतीजे उसके पिता को पीजीआई लेकर गए थे।
विज्ञापन

अनिकेत ने बताया कि पिता से जानकारी लेने पर पता चला था कि तीन-चार दिन पहले मुकेश से उनके पिता की कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर मुकेश उन्हें सिंहपुरा खुर्द के खेत में लेजाकर लाठी से बुरी तरह मारा था।
अनिकेत ने बताया था कि उपचार के दौरान उनके पिता ने दम तोड़ दिया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को सेशन जज ने आरोपी मुकेश को हत्या का दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें