फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अदालत ने दी अनुमति, आरोपियों की शिनाख्त परेड आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेयरी मोहल्ले में हुए इशांत हत्याकांड में पुलिस आरोपियों की शिनाख्त परेड कराएगी। मंगलवार को अदालत ने न केवल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, बल्कि शिनाख्त परेड की अनुमति मांगी। इसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी डिंपल ने शिकायत दी थी कि 26 मई की रात को उसकी सगाई थी। सगाई के दौरान डीजे नाइट व महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब पौने दो बजे दो बाइक पर पांच युवक आए। युवक जबरन जाट चौपाल के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर इशांत व तरुण पर चाकू से वार किए। भीड़ ने एक युवक रामलीला पड़ाव निवासी प्रवेश को मौके पर ही दबोच लिया था, तबकि चार युवक फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, पीजीआईएमएस में डॉक्टरों ने 32 वर्षीय इशांत को मृत घोषित कर दिया था, जो शौरी मार्केट में कपड़े का कारोबार करता था। जबकि तरुण की जान बच गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन आरोपियों पाड़ा मोहल्ला निवासी चिराग, रामजोहड़ी निवासी आशीष उर्फ आशू व खोखराकोट निवासी विशाल को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर शिनाख्त परेड की अनुमति मांगी। अदालत से अनुमति मिल गई है, बुधवार को आरोपियों की शिनाख्त परेड होगी। इसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें