फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड बाजार बनेगा नो पार्किंग जोन, भगत सिंह पार्किंग को चालू कराएगी पुलिस

विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते एसपी हिमांशु गर्ग । विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड स्थित शहर के तंग बाजारों को पुलिस नो पार्किंग जोन बनाएगा। साथ में बंद पड़ी भगत सिंह पार्किंग को नगर निगम के साथ मिलकर चालू किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग ने मंगलवार को अपने कार्यालय में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही एएसपी मेधा भूषण ने किला रोड बाजार व पार्किंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शहर में जाम की समस्या खत्म करने के लिए 27 नई राइडर को सड़क पर उतारा गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवा रहे हैं। बैठक में मौजूद समिति के सदस्यों ने शहर के भीड-भाड वाले क्षेत्र से बस व ऑटो स्टॉप शहर से बाहर ले जाए जाएं। किला रोड को दिन के समय वाहन मुक्त करने के लिए सख्ती से कदम उठाए जाएं। साथ ही किला रोड को नो पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा तथा भगत सिंह पार्किंग को प्रशासन से समन्वय बनाकर शुरू किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में सीएलजी प्रभारी सुभाष गुप्ता, व्यापारी नेता हेमंत बक्शी, मॉडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान अजय धनखड़, सामाजिक कार्यकर्ता कर्म सिंह, सुखपुरा चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन से गोतम, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन प्रधान पुनीत कौशिक, एएमएस एकेडमी डायरेक्टर मनीष, सांगवान डिफेंस एकेडमी संचालक दिनेश सांगवान, सीएलजी सदस्य डॉ संजय जाखड, आरडब्ल्यूए सेक्टर-1 प्रधान राजेन्द्र मलिक, किला रोड मार्केट एसोसिएशन सदस्य दिनेश नरूला, सामाजिक कार्यकर्ता चिराग बेरी व अन्य मौजूद रहे है।
विज्ञापन


एएसपी बोलीं, दोपहिया वाहन बाजार से हटवाएं, व्यापारी बोले पुलिस नहीं दिखती बाजार में
किला रोड के व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार को एएसपी मेधा भूषण बाजार में पहुंची और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। एएसपी को बताया कि पहले पुलिस बाजार के बीचोंबीच व्यापारियों के वाहन खड़े नहीं होने देती थी, लेकिन अब काफी समय से पुलिस दिखाई नहीं देती। ऐसे में दुकानदार बाजार के बीच में ही दोपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। एएसपी ने ट्रैफिक पुलिस से जवाब मांगा। इसके बाद व्यापारियों के दोपहिया वाहनों को बाजार के बीच से हटाकर एलिवेटेड रोड के नीचे खड़ा करवाया। कुछ वाहन भगत सिंह पार्किंग में खड़े किए। हालांकि शाम को काफी संख्या में दोपहिया वाहन दोबारा बाजार में खड़े दिखे। व्यापारियों का कहना था कि ये वाहन ग्राहकों के हैं।

किला रोड बाजार में सुबह एएसपी मेधा भूषण आई थी, जिन्होंने बाजार को नो पार्किंग जाेन घोषित करने के आदेश दिए हैं। दोपहर एसपी के साथ व्यापारी नेताओं के साथ बैठक हुई। दोनों जगह पार्किंग की समस्या रखी गई। एसपी ने समाधान निकालने का भरोसा दिया है। किला रोड बाजार में स्थाई तौर पर चार पुलिसकर्मी नियुक्त करने की मांग की गई है।
सुनील बोंटरा, प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन

पहले भी हो चुके हैं किला रोड के हालात सुधारने के प्रयास, नहीं मिली कामयाबी
शहर के किला रोड बाजार के हालात सुधारने के प्रयास पहले भी हुए हैं। सात करोड़ की लागत से भगत सिंह पार्किंग बनाई गई, लेकिन 2017 में बनकर तैयार होने के बावजूद चालू नहीं हो सकी है। जनवरी व फरवरी माह में तत्कालीन डीसी डॉक्टर यशपाल ने बाजार को नया रूप देने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उससे पहले तत्कालीन डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बाजार का निरीक्षण किया, लेकिन हालात नहीं बदले। अब पुलिस प्रशासन फिर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें