रोहतक। गर्मी की छुट्टियों के कारण जिला अदालत 30 जून तक पूरी तरह बंद रहेगी। अब सिविल कोर्ट के बाद आपराधिक केसों की सुनवाई करने वाली कोर्ट भी 15 दिन के लिए बंद रहेंगी। केवल आपात केसों की सुनवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करेंगे।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि हर बार की तरह गर्मी की छुट्टियों के चलते एक जून से सिविल कोर्ट की एक माह की छुट्टी हुई, जबकि आपराधिक केसों की सुनवाई करने वाली कोर्ट की छुट्टी 15 दिन की होती है। छुट्टियों के दौरान बार में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। न केवल शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करवाया जा रहा है, बल्कि चौपाल की तरह डिस्पेंसरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।