04सीटीके41.. सुश्रुत सभागार में हुई एमबीबीएस, बीडीएस व पीजी उम्मीदवारों की काउंसलिंग। स्रोत:पीज
रोहतक। एमबीबीएस, बीडीएस और पीजी की काउंसिलिंग पिछले तीन दिनों से पीजीआई के सुश्रुत सभागार में चल रही है। काउंसिलिग के लिए प्रथम दिन करीब 350 उम्मीदवार, दूसरे दिन 500 व तीसरे दिन करीब 400 उम्मीदवार पहुंचे। यह काउंसिलिंग डीएमईआर पंचकूला की ओर से कराई जा रही है। काउंसिलिंग डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ध्रुव चौधरी की अध्यक्षता में हुआ है। बुधवार को कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना ने सभागार का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की। सुश्रुत सभागार में करीब 1500 लोगों के बैठने और पार्किंग की उचित व्यवस्था है।
2450 सीट के लिए काउंसिलिंग
21 कॉलेजों की करीब 2450 सीट के लिए यह काउंसिलिंग की जा रही है। काउंसिलिंग के दौरान ऑडिटोरियम में वाईफाई की भी व्यवस्था की गई है। ठहरने के लिए वातानुकूलित भवन दिया गया। शौचालयों की भी अच्छी व्यवस्था है। बाहर खाने की भी व्यवस्था की गई है।
-वर्जन
पहले यह काउंसलिंग निदेशक कार्यालय में होती थी, वहां परिजनों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। उम्मीदवारों व उनके परिजनों को परेशानी नहीं आएगी।
-डॉ. अनीता सक्सेना, कुलपति, यूएचएस
वर्जन
काउंसिलिग के लिए प्रथम दिन करीब 350 उम्मीदवार, दूसरे दिन 500 व तीसरे दिन करीब 400 उम्मीदवार पहुंचे। उम्मीदवारों व उन्हें परेशानी न आए इसकी उचित व्यवस्था की गई है।
-डाॅ. ध्रुव चौधरी, डीन, यूएचएस