फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला परिषद की बैठक न होने से पर पार्षदों ने कुर्ता उतार प्रदर्शन किया

Thu, 18 Jul 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18 सीटीके14...जिला विकास भवन में धरने पर बैठे जिला परिषद के पार्षद। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिला पार्षदों ने कुर्ता उतारकर अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्षदों को बिना बताए मीटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी। हमारे पास पूर्ण बहुमत है 14 पार्षदों में से नौ हमारी साइड हैं। नौ वार्डों में एक भी पैसे का काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला पार्षद अमित रांगी ने बताया कि एक तरफ से तो जनता हमारे कुर्ते फाड़ रही है। दूसरी तरफ अध्यक्ष भी हमारे कुर्ते फाड़ने का काम कर रही हैं। जिला पार्षदों की 24 जुलाई को अध्यक्ष के साथ मीटिंग होनी थी, लेकिन हमें बिना बताए मीटिंग की तारीख 26 जुलाई कर दी। जिला पार्षद अमित रांगी ने कहा कि अध्यक्ष मीटिंग की तारीख बढ़ाने की बजाए घटा भी सकती थीं। अमित रांगी ने कहा कि अध्यक्ष अपने-अपने वार्डों में काम करवा रही हैं।
सारा का सारा पैसा अपने वार्डों में दे रही हैं। हमारे नौ वार्डों में एक भी पैसे का काम नहीं करवाया है। वार्ड एक, वार्ड दो, वार्ड तीन, वार्ड चार, वार्ड सात, वार्ड नौ, वार्ड 11 और वार्ड 14 इनमें एक भी पैसे का काम नहीं हुआ है। अमित रांगी ने बताया कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। जिला पार्षदों के 14 में से नौ पार्षद एक तरफ हैं। अध्यक्ष का कहना है कि मैं अभी सीख रही हूं। इस पर अमित ने कहा कि दो साल हो गए, अभी तक कुछ सीखा ही नहीं है। हमें नहीं लग रहा कि मीटिंग 26 जुलाई को भी होगी। हमारी मांगें पूरी नहीं की तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान वार्ड एक से अमित रांगी, वार्ड दो से पूजा, वार्ड तीन से मांगेराम, वार्ड चार से अनिल, वार्ड सात से राजेश, वार्ड नौ से जगबीर खत्री, वार्ड 11 से दीपिका और वार्ड 14 से सोनू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें