फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सियासत...रंगा के साथ ठीक नहीं हुआ कहकर जिला पार्षद ने छोड़ी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला परिषद में उठापटक नहीं थम रही है। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के बाद अब वार्ड नंबर आठ से पार्षद धीरज मलिक ने कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जब ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा को बैठने तक की सीट नहीं मिल सकती है तो वे केवल साधारण कार्यकर्ता हैं। वहीं, रंगा का कहना है कि अगर वाइस चेयरमैन व पार्षद उनके इतने हमदर्द हैं तो पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं?
वीरवार को जिला विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खरावड़ गांव निवासी धीरज मलिक ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। अब पार्टी में मान-सम्मान नहीं रहा है। आम लोगों की आवाज उठाने के लिए जब नेताओं को कॉल करते हैं तो फोन तक रिसीव नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं कांग्रेस भाजपा बनकर काम कर रही है। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने का निर्णय लिया है। 21 सितंबर को खरावड़ गांव में समर्थकों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 2029 में अभय चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा के साथ कैसा व्यवहार हुआ यह सबको दिखाई दे रहा है। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के इनेलो में शामिल होने के सवाल पर धीरज मलिक ने कहा कि वे किस दल में शामिल होंगे यह निर्णय खुद लेंगे।
बाक्स
वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के बाद जिला पार्षद धीरज मलिक ने पार्टी छोड़ने की बात कही है। इसके लिए मेरा नाम लेकर पार्टी को बदनाम न करें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा उन्हें व कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देते हैं। एक साधारण कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना इसका उदाहरण है। -बलवान सिंह रंगा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें