फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पार्षद पर नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
फोटो नंबर-23 वह मकान जिसकी जांच को लेकर दी गई ​शिकायत। स्रोत: ​शिकायकर्ता
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे और कथित तौर पर गलत एनओसी जारी करने के आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 15 निवासी मानसिंह ने उपायुक्त को शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। समाधान शिविर दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड नंबर 15 के वर्तमान पार्षद देवेंद्र कुमार ने नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित जमीन को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को पहले भी लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 3 अगस्त को नगर परिषद अधिकारियों व 7 अगस्त को सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज करवाई गई, जबकि 24 अगस्त को समाधान शिविर में भी मामला उठाया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
पार्षद ने आरोप नकारे
इस मामले को लेकर जब पार्षद देवेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा नगर परिषद जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया गया। पार्षद ने बताया कि उनके द्वारा मोहल्ले में सड़क निर्माण करवाने को लेकर अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं और शिकायतकर्ता ने स्वयं नगर परिषद की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसी के चलते झूठी शिकायत देकर अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है। मेरा मकान वक्फ बोर्ड की जमीन पर बना है।
विज्ञापन

वर्जन:
समाधान शिविर में उपायुक्त के माध्यम से मेरे पास अवैध कब्जे को लेकर शिकायत आई है। इसे लेकर दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है और आगे भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नप की जमीन पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएगें।
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह कालीरामणा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें