फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एजेंडे तैयार करने में जुटे पार्षद, 19 को होगी निगम हाउस की बैठक

Mon, 15 Dec 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम सदन की दो माह बाद 19 दिसंबर को बैठक होगी। इसके लिए मेयर ने पार्षदों को पत्र भेजकर एजेंडे मांगे हैं। सोमवार से पार्षद मेयर कार्यालय में एजेंडे जमा करवाएंगे। नवंबर में निगम हाउस की कोई बैठक नहीं हुई। ऐसे में इस बार होने वाली बैठक में पानी, सीवर, सफाई व सड़कों से जुड़े मुद्दे जोर-शोर से उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद भी बैठक से की जा रही है। सभी पार्षद सोमवार को अपने अपने एजेंडे मेयर को सौंप देंगे।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में एक और गोशाला बनाए जाने, पार्कों व प्रमुख स्थानों पर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने, शहर में जर्जर भवनों को तुड़वाकर नए बनवाने व शहर में सबसे बड़ा पार्क बनाने आदि एजेंडे तैयार किए गए हैं। इनको बैठक में रखेंगे। -प्रवीण कौशिक, नगर पार्षद वार्ड 20 ।
भगत सिंह कॉम्प्लेक्स में ओपन लाइब्रेरी, पाड़ा मोहल्ला में बंद पटवारखाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, तंग बाजारों में फायर सेफ्टी बढ़ाई जाए। पार्कों में सीसीटीवी कैमरा हो। सभी बूस्टर की मेंटेनेंस कराई जाए। - नीरा भटनागर, नगर पार्षद वार्ड 6।
विज्ञापन

वार्ड में सफाई चरमराई हुई है। सोनीपत रोड पर नालाें की सफाई नहीं हो रही। दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान भी नहीं हुआ है। इन्हीं मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। -मनीषा नांदल, नगर पार्षद, वार्ड 10।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें