फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 लोगों की निगम फरवरी में करेगा रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम प्रशासन ने सर्विस रोड की जद में आ रहे बजरंग भवन फाटक से डबल फाटक तक के 53 मकान स्वामियों को फरवरी तक पीजीआई से ली जमीन की रजिस्ट्री करने का फैसला लिया है। सभी मकान स्वामियों से 19 जनवरी तक प्रॉपर्टी के दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है ताकि सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की जद में गांधी कैंप की 57 दुकानें आईं है। अब बजरंग भवन फाटक व डबल फाटक के बीच बनने वाले सर्विस रोड की जद में 53 मकान आ रहे हैं जिन्हें तोड़ा जाना है। इन मकान स्वामियों को स्थापित करने के लिए निगम ने पीजीआई से जमीन खरीदी है। अब इन मकान स्वामियों को स्थापित करने के लिए निगम ने प्रॉपर्टी के 19 जनवरी तक दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है ताकि उनकी जांच और मुआवजा राशि तय की जा सके। इसके बाद फरवरी से निगम प्रशासन रजिस्ट्री करना शुरू कर देगा ताकि लोग अपने घर बनवा सकें। वहीं, दूसरी तरफ गांधी कैंप की तोड़ी गई 57 दुकानों को जल्द पावर हाउस चौक पर दुकान की रजिस्ट्री का काम शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए बनाई रणनीति के तहत 56 दुकानदारों को नीचे दुकानें दी जाएंगी और एक दुकानदार को पहली मंजिल पर दुकान मिलेगी।
वर्जन
सर्विस रोड की जद में आ रहे मकानों के स्वामियों को फरवरी से पीजीआई से ली जमीन की रजिस्ट्री शुरू करवा दी जाएगी। सभी मकान स्वामियों से 19 जनवरी तक प्रॉपर्टी के दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है ताकि जांच करके प्रॉपर्टी की कीमत का निर्धारण किया जा सके। दस्तावेजों के आधार पर ही तय होगा कि रजिस्ट्री कराने के लिए किसको कितनी राशि जमा करवानी है। जल्द ही एलिवेटेड ट्रैक की जद में आई दुकानों को पावर हाउस चौक पर स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें