फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निगम देगा ढाई लाख रुपये, फिर भी नहीं मिले रहे 18 पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को तीन किस्त में डेढ़ से ढाई लाख रुपये दे रहा है। बावजूद इसके पात्र परिवार मिल नहीं पा रहे हैं। परिवारों को ढूंढने के लिए मंगलवार को निगम ने कैंप भी लगाया, जिसमें छह परिवार ही पहुंच सके। अब निगम दोबारा उन 18 पात्र परिवारों को ढूंढेगा, जो आवेदन करने के बाद मिल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

योजना का लाभ उठाने के लिए नगर निगम के माध्यम से 1248 लोगों ने आवेदन किया था। जांच के दौरान 650 लोग पात्र नहीं मिले। निगम 570 पात्र परिवारों को पहली किस्त व 200 को तीसरी किस्त भी दे चुका है। 24 परिवार पात्र परिवारों से निगम का संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी का मोबाइल नंबर बंद है तो कोई दूसरी जगह चला गया है। निगम ने उक्त परिवारों को तलाश करने के लिए मंगलवार को सीपीओ ब्रांच में कैंप लगाया। कैंप में छह परिवार तो पहुंच गए, लेकिन बाकी का अभी इंतजार है। उधर, निगम ने स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी व महिलाओं से जुड़ी आठ योजनाओं का भी ब्यौरा दिया। इसमें 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें