फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बलियाणा पहुंचे निगम आयुक्त, ग्रामीणों ने स्टेडियम, ओपन जिम और पार्क की रखी मांग

विज्ञापन
वार्ड 10 में निरीक्षण करने पहुुंचे निगम आयुक्त। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम आयुक्त मंगलवार को वार्ड नंबर 10 के गांव बलियाना में पहुंचे और दो घंटे तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने गांव के अंदर स्टेडियम, ओपन जिम व पार्क की मांग की। आयुक्त ने तीनों विकास कार्य करवाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा, जल्द गांव की फिरनी की निशानदेही करवाकर कब्जे हटवाएंगे।
विज्ञापन

सुबह करीब 12 बजे निगम आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम बलियाना गांव में पहुंची, जहां वार्ड 10 के पार्षद राहुल देशवाल व अन्य ग्रामीणों से मुलाकात की। पार्षद व ग्रामीणों ने बातया कि गांव में तालाबों की हालत काफी खराब है। दूषित पानी सड़ रहा है, जिसकी निकासी आवश्यक है। आयुक्त ने इस पर कहा कि गांव के एक तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए टेंडर कर दिया है। बाकी के लिए भी कदम उठाएंगे। सभी तालाबों में जल निकासी पंप लगाएंगे, ताकि ज्यादा पानी होने पर बाहर निकाला जा सके। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने तालाबों में छोटा एसटीपी लगाने का सुझाव दिया, ताकि पानी को खेतों में प्रयोग किया जा सके। साथ ही जांच में आयुक्त ने पाया कि गांव की फिरनी पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। उन्होंने एलओ को हिदायत दी कि जल्द निशानदेही करके कब्जे हटाए जाएं।
इसके साथ पार्षद राहुल देशवला ने आयुक्त को बातया कि गांव बलियाना में एक भी पार्क नहीं है। पार्क के साथ-साथ गांव में स्टेडियम बनवाया जाए। साथ में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाए। वहीं, ग्रामीणों ने आयुक्त को गांव की इंटर लॉकिंग टाइल से बनी गलियां दिखाई। गलियां जगह-जगह टूटी हुई थीं। आयुक्त ने गलियां ठीक कराने के साथ-साथ मारुति कंपनी की ओर लगती ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुक्त के साथ नगर अभियंता विरेन्द्र हुड्डा, वसीम अकरम, कनिष्ठ अभियंता हेमंत, सफाई निरीक्षक सचिन व सहायक सफाई निरीक्षक सुमित फौगाट व विपिन नरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें