36...शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान बातचीत करते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद श
रोहतक। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने वीरवार को निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुखपुरा, कन्हेली, सुनारियां इत्यादि क्षेत्रों का चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता, सड़क की मोटाई, लेवलिंग, इंटरलाॅकिंग, सीसी, बीटूमिंस सड़क निर्माण की प्रक्रिया, नालियों के साथ समन्वय व कार्य की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया।
इस दौरान संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप ही पूर्ण किए जाएं। शर्मा ने कहा कि स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, घटिया सामग्री या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, नगर अभियंता मंदीप व सुनील शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नरेश हुड्डा व हरदीप आदि उपस्थित रहे।