रोहतक। जिले में वीरवार को 62 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल हैं। इसके साथ ही एक कोरोना संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 648 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं। इसके साथ ही 6116 कोरोना के मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6836 हो गई है। जिले में कोरोना से उपचार के दौरान अब तक 72 की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना के संक्रमण का प्रतिशत 4.8 प्रतिशत व रिकवरी रेट 90 प्रतिशत पहुंच गया है। जिले के कुल दस मरीज पीजीआइएमएस में उपचाराधीन हैं। गौरतलब है कि वीरवार को 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना उपचार के दौरान मौत हुई है, इससे जिले में मृतकों की संख्या 72 हो गई है।