फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग : एक दिन में 11542 लगवाया टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीकाकरण करवाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के फैलते दायरे को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाए। इसके लिए शहर में ही 20 शिविर लगाए गए। जिले में दिन भर में 11542 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं इससे पूर्व बीते सोमवार को 6820 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसमें जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीजीआई, सामान्य अस्पताल, पोलीक्लीनिक के अलावा विभिन्न जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बाबा बालकपुरी डेरे में लगाए गए शिविर में डॉ. देवेंद्र सभरवाल की देखरेख में शिविर लगाया गया। यहां लोगों को टीका लगाने के साथ-साथ कोरोना से बचाव संबंधी सुझाव भी दिए गए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद यदि किसी तरह की समस्या होती है तो तुरंत पीजीआई में संपर्क करें। मरीज दवा लें। मास्क जरूर लगाएं। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में भी वैक्सीनेशन किया गया। यहां खुद सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिड़ला शिविर का जायजा लेने पहुंचे।
आर्य नगर निवासी राजपाल ने कहा कि महामारी फैल रही है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है। इसलिए लगवाने पहुंचे। वैक्सीन लगने के बाद आधा घंटा हो गया है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। चिन्योट कॉलोनी निवासी रीटा अपने पति राजेंद्र के साथ वैक्सीनेशन के लिए पहुंची। यहां टीका लगवाने के बाद दंपति ने किसी तरह का कोई डर या परेशानी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह हमारी सुरक्षा के लिए है। सोमवार को माता कैलाश भवन, मिगलानी पार्क के पास, चिन्योट कॉलोनी में शिविर लगाया गया। यहां चिन्योट कॉलोनी निवासी 91 साल के बुजुर्ग नंदलाल ने वैक्सीनेशन कराया। रामशरण दास भ्याना ट्रस्ट सेक्टर एक के कार्यालय परिसर में लगे शिविर में सेक्टर एक निवासी 91 साल की बुजुर्ग शांति ने टीकाकरण कराया। यहीं 94 साल के बुजुर्ग सेक्टर तीन वासी प्यारे लाल ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें