फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा कोरोना, एक दिन में आए 89 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या 44 से बढ़कर 89 पहुंच गई है। जिले में एक ही दिन में 89 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। इससे पूर्व करीब एक साल पहले इतने केस एक साथ मिले थे। अब फिर महामारी का खतरा दोगुनी रफ्तार से पांव पसारने लगा है। इधर, संक्रमण के खतरे से बेखौफ लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। बाजारों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को 21 मरीज ठीक हुए। जिले में 89 कोरोना संक्रमित केस मिले। वीरवार को 44 मरीज मिले थे। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 262 पहुंच गई है। इनमें से दो मरीज अस्पताल और शेष घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 638 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से 400 सैंपल आरटीपीसीआर और शेष 232 रैपिड एंटिजन टेस्ट रहे। यही नहीं, जिले में 339 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। इनके सैंपल की रिपोर्ट देर शाम तक जारी नहीं हुई थी। शनिवार को इनकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कोविड-19 की संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत व सुधार की दर 97.93 प्रतिशत रही।
लापरवाही बढ़ा सकती है कई गुना संक्रमण
इस समय हालात यह हैं कि घर से निकलते समय लोग मास्क तक नहीं रहता है, जबकि बाजारों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ बनी हुई है। सामाजिक दूरी का भी पालन लोग नहीं कर रहे हैं। यही हाल रहा तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन


21 दिन से बनी है वैक्सीन की कमी
जिले में 21 दिनों से वैक्सीन की डोज नहीं है। मुख्यालय से भी इसकी कोई सप्लाई नहीं आई है। इस कारण लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। पहली व दूसरी डोज ही नहीं, फ्रंटलाइन वर्कर भी बूस्टर डोज से वंचित हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।पीजीआई में रोजाना छह से सात हजार मरीज ओपीडी में ही आते हैं। वार्ड, प्रसूति विभाग, आपातकालीन विभाग व ट्रामा सेंटर अलग हैं। सब जगहों को मिला दें तो करीब 10 हजार से अधिक लोग संस्थान में आते हैं।


कोरोना संक्रमण फैल रहा है। यह चिंता का विषय है। लोग सावधानी व सतर्कता बरतें। भीड़ में जाने से बचें। मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। स्वास्थ्य कर्मी व इससे जुड़े अन्य लोग मास्क, सामाजिक दूरी व हाथ साफ रखना न भूलें। आम जन भी अपनी जिम्मेदारी समझें और संक्रमण कम करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन

अप्रैल में ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ
तिथि संक्रमित
21 अप्रैल 89
20 अप्रैल 44
19 अप्रैल 31
18 अप्रैल 30
17 अप्रैल 20
16 अप्रैल 25
15 अप्रैल 24
14 अप्रैल 21
13 अप्रैल 25
12 अप्रैल 11
11 अप्रैल 10
10 अप्रैल 02
9 अप्रैल 16
8 अप्रैल 12
7 अप्रैल 13
6 अप्रैल 20
5 अप्रैल 04
4 अप्रैल 02
3 अप्रैल 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें