फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा का सपना संजोए युवाओं के कॅरियर पर कोरोना का ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते देश सेवा का सपना संजोए युवाओं के कॅरियर पर ग्रहण लगा दिया है। महामारी के कारण सेनाओं में भर्ती की प्रक्रिया रुकी हुई है। कहीं परीक्षा नहीं हो रही है तो कहीं मेडिकल नहीं हो रहा है। चयन प्रक्रिया के बीच में अटकने से प्रतिभागी युवाओं के ओवर एज होने का खतरा बन गया है। भर्ती नियमों के तहत निर्धारित आयु की अंतिम सीमा पर खड़े युवाओं को अपना भविष्य संवरने से पहले बिगड़ने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

हर वर्ष सेना में युवाओं की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। इसमें 17 वर्ष से अधिकतम 21 वर्ष तक के ही युवा आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा के युवाओं का इस ओर रुझान ज्यादा रहता है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं। पिछले दो साल से कोरोना इन युवाओं के भविष्य पर ग्रहण की तरह छा गया है।
कोविड ड्यूटी में जुटे हैं चिकित्सक
महामारी के कारण चिकित्सक मरीजों के उपचार में जुटे हैं। वहीं, अस्पतालों को कोविड सेंटरों में बदल दिया गया है। इससे मेडिकल प्रक्रिया सरीखे काम अटक गए हैं। इसमें नई नौकरी के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मिलना नामुमकिन सा हो गया है।
विज्ञापन

अब तक नहीं हुई मार्च में होने वाली परीक्षा
महामारी युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रही है। एयर मैन पद के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को परीक्षा का इंतजार है। उनकी मार्च में होने वाली परीक्षा अब तक नहीं हुई है। यह तिथि आगे बढ़ाने की सूचना जरूर दी गई है, जबकि युवाओं को आयु सीमा खत्म होने का डर सता रहा है। इससे वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।
मनीष कुमार, संचालक (प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाला एक एकेडमी)
सोशल मीडिया पर लगाई राहत की गुहार
एयर फोर्स, नेवी व थल सेना में भर्ती के लिए दिन रात पसीना बहाने वाले युवाओं ने बताया कि पिछले दिनों चयन प्रक्रिया रुकने से अपने भविष्य के खतरे को सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किया था। इसमें युवाओं ने आयु सीमा में राहत देने सरीखी बात भी उठाई गई। ट्विटर व फेसबुक पर भेजे गए इन मैसेजों का कोई जवाब फिलहाल नहीं मिला है।
नई भर्ती प्रक्रिया भी होंगी प्रभावित
नेवी, एयर फोर्स व थल सेना में नए साल निकाले जाने वाली नई भर्ती प्रक्रिया के भी प्रभावित होने की संभावना है। महामारी के कारण फिलहाल भर्ती प्रक्रिया शुरू करना नामुमकिन सा है। हालात काबू में होने के बाद ही इस ओर कदम उठाया जा सकता है। इसमें छह से सात महीने लगने की उम्मीद है। फिलहाल महामारी को लेकर स्थिति अस्पष्ट है। अब तक बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी नहीं हुई हैं। परीक्षा के बाद परिणाम आने में भी समय लगेगा। ऐसे में नया साल भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बीत जाएगा। इससे अनेक युवा भर्ती से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

जय प्रकाश, एकेडमी संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें