जिले में 96 नए संक्रमितों की पुष्टि के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 5117 पहुंच गई है। वहीं उपचार के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पुरानी सब्जी मंडी का रहने वाला था। इधर, 1214 कोरोना के एक्टिव मरीजों में से 21 मरीज पीजीआईएमएस में भर्ती हैं तो 1193 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 3851 मरीज ठीक हो चुके हैं और कुल 52 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण 4.68 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है तो रिकवरी 75.2 प्रतिशत के हिसाब से हो रही है। विभाग अब तक आरटी पीसीआर व एंटीजन किट जांच 109325 करा चुका है। इसमें से 103794 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जारी हेल्थ बुलेटिन में रेलवे रोड, शिवाजी कॉलोनी, सुभाष नगर, इंद्रा कॉलोनी, महिला पुलिस थाना, भरत कॉलोनी, सनसिटी, रामगोपाल कॉलोनी, प्रताप मोहल्ला, श्री नगर कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, मॉडल टाउन, गांधी नगर, श्याम कॉलोनी, सेक्टर तीन, पाड़ा मोहल्ला, सेक्टर 14, साईं दास कॉलोनी, जनता कॉलोनी, प्रीत विहार, कैलाश कॉलोनी, झंग कॉलोनी, पीजीआईएमएस गर्ल्स हॉस्टल, सेक्टर एक, जनसेवा संस्थान, न्यू चिन्योट कॉलोनी, मेडिकल मोड, घन्नी पुरा, सैनीपुरा, गरनावठी, कंसाला, गुरुनानक पुरा, गोहाना अड्डा, पीजीआईएमएस कैंपस, आंवल, आदर्श नगर, सिविल रोड, भिवानी चुंगी, कायस्तान मोहल्ला, विजय नगर, तेज कॉलोनी, बड़ा बाजार, सेक्टर चार, राजेंद्र नगर, सेक्टर दो, सेक्टर एक, शौरा कोठी, विकास नगर, चुन्नीपुरा, हुनमान कॉलोनी, तिलक नगर, ऋषि कॉलोनी, कृष्णपुरा, कमला नगर, शीतल नगर, किला मोहल्ला, कृपाल नगर, गाधी कैंप, हाउसिंग बोर्ड, पटेल नगर, कटेसरा, विजय नगर सेक्टर चार में संक्रमित मिले हैं।
ये मिले संक्रमित
पीजीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज की महिला स्टाफ, एसबीआई बैंक कर्मी, महिला पुलिस थाना की महिला, पीजीआईडीएस का डेंटिस्ट, हरियाणा पुलिस का कर्मचारी, निजी अस्पताल में दो, पीजीआईएमएस में चार डॉक्टर, 11 माह का बच्चा, पीएनबी बैंक मैनेजर, पीजीआईएमएस कर्मचारी, दिल्ली पुलिस का स्टाफ, टेलर, बिजनेसमैन, पीजीआईएमएस स्टाफ नर्स, रेलवे कर्मचारी, टीचर, गृहिणी आदि।