रोहतक। जिले में सोमवार को कोरोना के दो मरीजों को ठीक हुए, जबकि तीन संक्रमित मिले। महामारी की संक्रमण दर शून्य होना राहत भरा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 44 हो गई है। इनमें से एक ही मरीज अस्पताल में भर्ती है। शेष घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। संक्रमण दर शून्य व सुधार की दर 98.06 प्रतिशत रही। विभाग ने दिन भर में 361 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 321 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। लोगों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन दी जा रही है। ब्यूरो