फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण 6000 पार, 5127 संक्रमित हो चुके ठीक

विज्ञापन
Corona infection crosses 6000 in the district, 5127 have been cured
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना का संक्रमण छह हजार का आंकड़ा पार कर वीरवार 6010 पर पहुंच गया। हालांकि पिछले दिनों के मुुकाबले एक दिन में सिर्फ 59 कोरोना संक्रमितों की ही पुष्टी हो पाई, जबकि यह आंकड़ा अधिकतम 174 तक जा चुका है। नये संक्रमितों में पीजीआईएमएस के डॉक्टर, बैंक कर्मचारी, पुलिस स्टाफ, पटवारी आदि शामिल हैं। अभी तक जिले में कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या 63 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ रिकवरी करने वालों की संख्या भी 5127 तक पहुंच गई है। इन सभी ठीक हो चुके व्यक्तियों पर मंथन चल रहा है। जिले में 820 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 39 पीजीआईएमएस के कोविड अस्पताल व वार्ड मेंउपचाराधीन हैं। इसके अलावा 781 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। गौरतलब है कि विभाग की ओर से जिले में अब तक 124855 सैंपलों की आरटी पीसीआर व एंटीजन किट जांच करवाई जा चुकी है। इसमें से संक्रमित मिले मरीजों का आंकड़ा 4.83 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 85.30 प्रतिशत है।
ये मिले संक्रमित
एचडीएफसी बैंक कर्मचारी कन्हेली, गढ़ी बोहर में पांच, पुलिस लाइन में तीन, सेक्टर एक में पटवारी, डीएलएफ कॉलोनी में लाइब्रेरी संचालक, सेक्टर तीन, पटेल नगर व झंग कॉलोनी में तीन अधिवक्ता, पीजीआईएमएस का स्टाफ चिन्योट कॉलोनी, डॉक्टर पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें