रोहतक। कोरोना की दूसरी लहर में रविवार को सबसे कम संक्रमित मरीज जिले में मिले हैं। 23 नये मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11664 पहुंच गई है। इसके अलावा जिले में 613 एक्टिव मरीज हैं, इसमें भी 33 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 580 होम आइसोलेशन पर हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में रविवार को 23 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इसमें जिले का संक्रमण प्रतिशत 5.22 बताया गया है, जबकि रिकवरी रेट 93.92 प्रतिशत बताया गया है।जिले में अब तक 10909 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में मरने वालों का आंकड़ा भी 142 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुुसार जिले के 4481 सैंपलों की अभी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। नए संक्रमितों में विद्यार्थी, सैनिक, डॉक्टर, एमडीयू का स्टाफ, शिक्षक, बैंक कर्मी, गृहिणी आदि संक्रमित मिले हैं।