फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल के बच्चे समेत 80 नए संक्रमित, 1517 को रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 80 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार 694 पहुंच गया है। लैब पर बढ़ते जांच के लोड के कारण लोगों को रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है। जिले के 1517 लोगों को शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो रिपोर्ट का इंतजार पिछले कुछ दिनों से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन एक हजार से अधिक लोगों को रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। जिले में 2561 नए सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट आने पर इनकी स्थिति स्पष्ट होगी। शुक्रवार को 80 लोग संक्रमित मिले। इनमें दो साल का बच्चा, 15 गृहिणी, 9 विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक, पूर्व शिक्षक, बुजुर्ग, दिल्ली पुलिस, बैंक, व्यवसायी, निजी कर्मी, दुकानदार व अन्य शामिल हैं। सक्रिय कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 1065 पहुंच गया है। इनमें से 29 अस्पताल व 1036 घरों में आइसोलेट हैं। संक्रमण दर 4.23 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.54 प्रतिशत है। विभाग की रिपोर्ट में मरने वालों का आंकड़ा 172 पर ही थमा है।
वैक्सीनेशन जोरों पर
इधर, महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जोरों पर है। शुक्रवार को भी यह अभियान जारी रहा। दिन भर में कितने लोगों को वैक्सीन लगी, विभाग ने देर रात तक यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी। शहर के सेक्टर तीन स्थित पॉलीक्लिनिक में वैक्सीनेशन सुचारु रूप से जारी है। शुक्रवार को यहां दोपहर दो बजे तक 50 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। इसके साथ ही यहां संक्रमितों के सैंपल लेने व जांच करने का काम भी बगैर रुके जारी रहा। यहां फार्मासिस्ट हरेंद्र की देखरेख में सैंपलिंग का काम चल रहा है। वैक्सीनेशन के लिए जिले मेें विभिन्न संगठनों की ओर से शिविर लगाए गए। इनका आंकड़ा भी देर शाम तक जारी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

डॉ. परमानंद ने लगवाई वैक्सीन
जन सेवा संस्थान के संचालक महामंडलेश्वर डॉ. परमानंद ने शुक्रवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके बाद उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने इसे सुरक्षित बताते हुए कहा कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। कोराना को हराने के लिए अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना को हराएं, तभी देश जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें