फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : लगातार तीसरे दिन 23 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, आठ रोहतक के

विज्ञापन
प्राचीनतम शिव मंदिर में शव जलाने के लिए लकड़ियों को इकट्ठा करते। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण के चलते रोहतक में मरने वालों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण से मरने वाले 23 लोगों के शव शुक्रवार को नगर निगम के पास पहुंचे। निगम ने इनका वैश्य और जींद रोड स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कराया। बावजूद इसके सरकारी बुलेटिन में मौत का आंकड़ा नहीं जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे ही नगर निगम के पास कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों के शव पहुंचने शुरू हो गए। वैश्य संस्था के नजदीक व जींद रोड स्थित शिव शंकर श्मशान भूमि में संस्कार करवाए गए। संस्कार के चलते दोनों श्मशानों के बाहर मृतकों के परिजनों मौजूद रहे, जो संस्कार के बाद अस्थियां लेकर घर गए।
रोहतक में चार महिला सहित आठ ने तोड़ा दम
नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते रोहतक जिले में चार महिलाओं सहित आठ ने दम तोड़ा है, जिनका शुक्रवार को कोविड प्रोटोकाल के तहत संस्कार किया गया। इसमें श्रीनगर कालोनी का 75 वर्षीय बुजुर्ग, सनसिटी का 70 वर्षीय बुजुर्ग, कृपाल नगर का 61 वर्षीय बुजुर्ग, करौंथा गांव की 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 68 वर्षीय जवाहर नगर की बुजुर्ग महिला, 51 वर्षीय जेपी कालोनी की महिला, 75 वर्षीय भैणी चंद्रपाल के बुजुर्ग व 48 वर्षीय जनता कालोनी की महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

.....
दिल्ली, यूपी व छत्तीसगढ़ के मरीजों का भी हुआ संस्कार
नगर निगम ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमित जिन शवों का अंतिम संस्कार किया है, उसमें गुरुग्राम से 50 वर्षीय महिला, यूपी के संत कबीर नगर जिले के 55 वर्षीय व्यक्ति, महेंद्रगढ़ के माजरा खुर्द की 47 वर्षीय महिला, दिल्ली के मंगोलपुरी की 62 वर्षीय महिला, छत्तीसगढ़ रायपुर की 32 वर्षीय महिला, सोनीपत के गांव मुरथल निवासी 50 वर्षीय पुरुष, संगरुर के 55 वर्षीय पुरुष, हांसी के 70 वर्षीय बुजुर्ग, यूपी के गाजियाबाद की 67 वर्षीय महिला, दिल्ली के अरविंद नगर के 45 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली के 67 वर्षीय बुजुर्ग, बहादुरगढ़ के 44 वर्षीय युवक, झज्जर जिले के गांव भदारी का 45 वर्षीय युवक, हिसार के खांडाखेड़ी का 30 वर्षीय युवक व झज्जर के दहकौरा का 45 वर्षीय युवक भी शामिल हैं।
बाक्स
तीन दिन से नहीं टूट रहा 23 का आंकड़ा
कोरोना संक्रमण के चलते मौत होने पर नगर निगम के पास संस्कार के लिए पहुंचने वाले शवों की संख्या तीन दिन से कम नहीं हो रही है। शुक्रवार की तरह बुधवार व वीरवार को भी 23 शवों का कोरोना प्रॉटोकाल के तहत संस्कार किया गया।
बाक्स
सरकारी रिकॉर्ड में 14 अप्रैल के बाद कोई मौत नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज सरकारी बुलेटिन जारी किया जाता है। इसमें 14 अप्रैल को अब तक कोरोना से जिले में मृतकों की संख्या 172 दिखा गई थी, जो 23 अप्रैल को भी इतनी ही दिखाई गई है। अब सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग आंकड़ा अपडेट क्यों नहीं कर रहा। अगर विभाग के रिकॉर्ड में कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हो रही तो नगर निगम के पास हर रोज शव कहां से आ रहे हैं। इसमें रोहतक के लोगों के शव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें