फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल प्रकरण : चिड़ी स्कूल के तत्कालीन प्राचार्य को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नकल प्रकरण में चिड़ी गांव के सरकारी स्कूल के तत्कालीन प्राचार्य मनोज कुमार को अदालत से राहत मिल गई। शुक्रवार को एएसजे राकेश कुमार की अदालत ने प्राचार्य की जमानत याचिका मंजूर कर ली। इसके लिए बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया था कि परीक्षा के दिन स्कूल प्राचार्य की कोई भूमिका नहीं होती। शिक्षा बोर्ड की तरफ से केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया जाता है। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने प्राचार्य की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि 6 अप्रैल 2022 को शिक्षा बोर्ड की 10वीं का हिंदी का पेपर था। शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग ने चिड़ी गांव के सरकारी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में छापा मारा। आरोप था कि परीक्षा केंद्र में नकल करवाई जा रही थी। मामले की सूचना पाकर एएसपी महम हितेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने स्टाफ के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसमें स्कूल प्राचार्य मनोज भी न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद थे। उनकी जमानत के लिए एएसजे राकेश सिंह की कोर्ट याचिका दायर की गई, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें