बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रही।
इस वर्ष पास आउट ट्रेनिज को उनके नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट व मार्कशीट दी गई। प्रधानाचार्य मायामंती ने सभी अतिथियों का यहांं पहुंचने पर सम्मान किया। सरोज राठी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों के कौशल को बढ़ाने के लिए आईटीआई व अन्य शिक्षण संस्थानों ने उच्च स्तर की सुविधाएं दी जा रही है। यहां से ट्रेनिंग करने के बाद विद्यार्थी बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी काम कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी ट्रेड के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ट्रेनिज को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक अनिल कुमार, बिजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र नरवाल, उमा रानी, नरेन्द्र शर्मा, तरसपाल मौजूद रहे।