फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सिक्के बनाने का दोषी दिल्ली से 24 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नकली सिक्के बनाने के मामले में अदालत में दोषी साबित होने के बाद जमानत पर आकर फरार हुए दिल्ली के रोहिणी निवासी जयप्रकाश उर्फ बिट्टू को पुलिस ने 24 साल बाद गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास ने बताया कि 1995 में सदर थाना पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी निवासी जयप्रकाश उर्फ बिट्टू को नकली सिक्के बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसने अदालत से सजा हो गई। उसने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी जमानत पर बाहर आ गया। आरोपी की निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका खारिज हो गई। इसके बावजूद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। 1998 में उसे कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया था। तभी से पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। अब उसे काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें