रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में नारी लीड्स स्वच्छता सप्ताह के तहत शुक्रवार को महिला उद्यमिता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. प्रतिभा ने विद्यार्थियों के भविष्य की कामना की। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू सिंगला, डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. सविता रंगा, डॉ. प्रतिभा, अनुष्का जैन व अन्य उपस्थित रहे। संवाद