रोहतक। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में जिला सिविल सर्जन कार्यालयों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 का तत्काल लाभ, लंबित वेतन, योग्यता के अनुसार समायोजन, जोखिम भत्ता आदि मांगे शामिल थी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चार अगस्त को प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य को ज्ञापन सौंपा गया, इसमें प्रदीप पांचाल, दलेल, मनीष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद