फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक्यूआई 5 अंक बढ़कर 180 पहुंचा सख्ती के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
19 गांव डोभ के पास लगाई आग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। शनिवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद मिली हल्की राहत के अगले ही दिन शहर की आबोहवा फिर बिगड़ने लगी है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पांच अंक बढ़कर औसतन 180 दर्ज किया गया। प्रशासन की तमाम सख्ती और प्रयासों के बावजूद शहर में कचरा और घास जलाया जा रहा है। रविवार को भी गांव डोभ के पास और भिवानी रोड के पास का इलाका शामिल है।
विज्ञापन

ग्रैप-3 लागू होने और शनिवार को एक्यूआई के 248 के स्तर पर पहुंचने के बाद रात साढ़े 12 बजे हुई बूंदाबांदी से प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट आई थी लेकिन कचरा और पराली जलाने से सूचकांक दोबारा ऊपर चढ़ने लगा है।
पिछले पांच दिन का एक्यूआई : 10 नवंबर को 235, 11 नवंबर को 248, 12 नवंबर को 210, 13 नवंबर को 175 व 14 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक औसतन 248 दर्ज किया गया. हालांकि कुछ देर बाद बूंदा बंदी से हवा साफ होती दिखी।

19 गांव डोभ के पास लगाई आग। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें