फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

Tue, 28 May 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुपनियां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बलबीर सिंह की अध्यक्षता में विज्ञान से संबंधित गतिविधियां करवाई गई। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में राजकीय महाविद्यालय बादली के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ रविंद्र कुमार ने अहम जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उच्चतर संस्थाओं के माध्यम से स्कूलों में मेंटरिंग कार्य के अंतर्गत गतिविधियों के माध्यम से कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्रों को विज्ञान के विषय में समझाया गया। विद्यालय के छात्र भी विज्ञान के विषयों को आसानी से समझ सकें। डॉ. रविंद्र कुमार ने विभिन्न उदाहरणों व लेबोरेटरी स्किल, साइंटिफिक अप्रोच व स्किल के द्वारा प्रयोग करवा कर दिखाए गए। सभी छात्रों ने ध्यानपूर्वक सभी प्रयोग देखे व समझे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. कप्तान सिंह, रेखा रानी, सुमन मलिक, सीमा देवी, प्रवीण कुमार, सुनीता देवी, दयानंद, दिनेश कुमार माैजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें