फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विजय नगर एरिया में तीन माह से दूषित पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुराने विजय नगर कॉलोनी के करीब दो हजार लोग तीन माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह नलों से बदबूदार गंदे पानी की आपूर्ति होना है। अधिकारियों से तमाम फरियाद के बाद भी समस्या का निदान नहीं होने से लोगों में काफी गुस्सा है, जो कभी भी सड़क पर फूट सकता है।
विज्ञापन

पुरानी विजय नगर कॉलोनी के घरों में तीन माह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल के लिए परेशान लोग कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं, मगर समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र के करीब दो हजार लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यदि शनिवार तक समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता भानुप्रकाश का कहना है कि पुरानी विजय नगर कॉलोनी में पेयजल की समस्या के बारे में पता चला है, जिसका निदान करने के लिए इंजीनियरों को लगाया है। घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने की वजह सीवर लाइन का बंद होना था। वीरवार को सीवर लाइन की सफाई कराई गई थी। शनिवार तक समस्या का निदान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें