फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रामगोपाल कॉलोनी में और तिलक नगर में अब भी आ रहा दूषित जल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से अभी तक दूषित पेयजल की समस्या पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। शहर का पाड़ा मोहल्ला, सलारा, मोहल्ला, रामगोपाल कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और तिलक नगर में अब भी दूषित जल की सप्लाई हो रही है। इन कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि पहली बार दूषित जल की समस्या का समाधान होने में इतनी देरी हो रही है।
विज्ञापन

गर्मियों में पेजयल संकट गहराता ही गहराता है रहता है, लेकिन इस बार तो लोगों को टैंकर के भरोसे ज्यादा और सप्लाई के भरोसे कम ही रहना पड़ा। विभाग का दावा है कि नहर आने के बाद पेयजल सप्लाई शहर में कई जगह पर दो टाइम कर दी गई है। पेयजल समस्या का ज्यादातर इलाके से समाधान कर दिया गया है।


गत शाम से पेयजल सप्लाई शुरू हो चुकी है। लेकिन पानी अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं आ रहा है। हां, यह जरूर है कि पानी से कोई दुर्गंध नहीं आ रहा है। करीब आधे घंटे से लेकर 40 मिनट तक पेयजल सप्लाई आ रही है। - सुनील कुमार, तिलक नगर
विज्ञापन


एक तो पानी आता नहीं है और आता है भी है तो बेटाइम। पानी आने का कोई तय समय नहीं है। कब आएगा, इसके चक्कर में पूरा दिन खराब हो जाता है। घर का एक आदमी पानी आने का इंतजार करता रहता है। -विरेंद्र सिंह, राम गोपाल कॉलोनी

गंदा पानी पिछले 15 दिन से आ रहा है। पानी से दुर्गंध आता है। इसकी कॉलोनीवासियों ने विभाग से कई बार शिकायत की है लेकिन अबतक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। - जगदीश, राम गोपाल कॉलोनी
पानी की सप्लाई सप्लाई सुचारू हो चुकी है। दूषित जल जैसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। जिन कॉलोनियों से शिकायत मिली थी, उनकी समस्याओं का पहले ही समाधान किया जा चुका है। - आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें