शिक्षा विभाग की ओर से सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। रोहतक खंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के क्लस्टर स्तर पर चयनित योगा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रंजना दलाल ने किया।
बीईओ ने योग खिलाड़ियों को हार-जीत का ध्यान न करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन में भी बेहतर होता है। योग विशेषज्ञ डॉ. जनक राज ने बताया कि खंड स्तरीय योग ओलंपियाड में आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष में लड़कियों में ऋषिका, रिया, वंदना और अभिलाषा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ रही। आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष में लड़कों में मानव, अंकुश, करण, आशीष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ रही। लड़कियों में आयु वर्ग अंडर 16 वर्ष में काजल, स्वीटी, राशिता, भावना क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ रही। आयु वर्ग अंडर 16 लड़कों में कुणाल, कार्तिक, हर्षित, पंकज क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी ओमपाल डीपीई ने कहा कि यह सभी विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में रोहतक ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर सैनी स्कूल प्राचार्य रामकुमार सैनी, ओमपाल डीपीई, अमरपाल पीटीआई, सत्यवान पीटीआई, सत्येंद्र मान, कविता राठी विशेष रूप से मौजूद रहे।