फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 15 दिन से हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति, बीमार हो रहे लोग

विज्ञापन
23सीटीके02 रामगोपाल कॉलोनी में दू​षित पानी दिखाते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रामगोपाल कॉलोनी के नागरिक दूषित पेयजल की आपूर्ति से परेशान हैं। कॉलोनीवासी रविवार को उपायुक्त से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां उपायुक्त की अनुपस्थिति के चलते कॉलोनी वासियों को उनसे बगैर मुलाकात के ही लौटना पड़ा। काॅलोनीवासियों ने लचर व्यवस्था को लेकर रोष जताते हुए प्रशासन से समाधान की अपील की।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कुकिंग गैस पाइप लाइन पेयजल लाइन से दो फीट नीचे बिछाई जानी थी, जबकि संबंधित एजेंसी ने पानी की लाइन के साथ ही गैस लाइन डाल दी। इससे पानी की लाइन अनेक जगह से टूट गई। यहां से सीवर का दूषित पानी नलों में आहा है। लोगों को पेयजल के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।



हमें शिकायत मिली है। दो दिन से पाइपलाइन प्रभावित है। समस्या का तुरंत समाधान करवाया जा रहा है।

देवेंद्र, जई, जनस्वास्थ्य विभाग।

यह बोले स्थानीय लोग

गैस की लाइन बिछाते समय पानी और सीवर लाइन तोड़ दी। इससे सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है और दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।

- सतबीर सिंह

करीब 15 दिन से पानी की लाइन प्रभावित होने से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवर ओवरफ्लो की दिक्कतें भी आ रही हैं। गली में चलने के लिए रास्ता भी नहीं बचा है।
विज्ञापन


- सुरेंद्र राठी

कीचड़ और जलजमाव होने से गली का बुरा हाल है। गंदा पानी पीने से बच्चे और बड़े बीमार हो रहे हैं। पहले भी कई अधिकारियों को शिकायत दी गई। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

- सरोज देवी

कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा। विभागीय अधिकारियों में रुपयों को लेकर कोई मामला है, लेकिन ऐसे में आमजन को काफी परेशानियां हो रही हैं।

- शीला देवी

23सीटीके02 रामगोपाल कॉलोनी में दूषित पानी दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

23सीटीके02 रामगोपाल कॉलोनी में दूषित पानी दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

23सीटीके02 रामगोपाल कॉलोनी में दूषित पानी दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

23सीटीके02 रामगोपाल कॉलोनी में दूषित पानी दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें