फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वाहनों की भिड़ंत में कंटेनर चालक की मौत

Sat, 06 Jul 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की भिड़ंत में कंटेनर चालक की मौत हो गई। आसौदा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक की पहचान कप्तान सिंह के रूप में हुई है। रेवाड़ी जिले के गांव मालाहेड़ा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वीरवार को वह कंटेनर लेकर मालाहेड़ा से पंजाब के लिए रवाना हुआ। केएमपी के रास्ते वह जा रहा था। रात को जब जसोरखेड़ी के पास पहुंचा तो आगे चल रहे एक ट्राॅला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही कप्तान सिंह का कंटेनर ट्रॉले से टकरा गया। कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसे गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उसको संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

यहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआईएमएस रोहतक में दलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर आसौदा चौकी से पुलिस पीजीआईएमएस रोहतक गई। परिजनों के बयान लेकर शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। परिजनों की शिकायत पर ट्राॅला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें