27-रोहतक के शीला बाईपास जसबीर स्मारक में ब्लॉक कमेटी की बैठक करते भवन निर्माण कामगार यूनियन के
रोहतक। भवन निर्माण कामगार यूनियन की ब्लॉक कमेटी में विनोद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर होने वाली संकल्प सभा में हिस्सेदारी का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही राज्यस्तरीय सम्मेलन में 10 मई को हिसार में हिस्सेदारी का निर्णय लिया गया। शीला बाईपास जसबीर स्मारक में वीरवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) रोहतक ब्लॉक कमेटी की ब्लॉक बैठक हुई। जिला उप प्रधान संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों की सरकार हैं। सरकार में मजदूर, किसान व मेहनतकश जनता दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हैं। पिछले 10 महीने से निर्माण मजदूरों का पोर्टल बंद होने के चलते लाखों निर्माण मजदूरों के लाभ व पंजीकरण रुके हैं। ब्लॉक प्रधान रमेश चंद्र ने कहा कि 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने मजदूरों के खाते में 40 करोड़ रुपये भेजने का दावा किया। वहीं पोर्टल जिन निर्माण मजदूरों के लिए बना है उनके लिए आज भी बंद पड़ा है। बैठक में कपिल देव, मनोज, सुरेश, विपिन, रवि, सोनू, मनोज व महेश व आदि मौजूद रहे।