18jjrp20- झज्जर। गौशाला में शेड के कार्य का शुभारंभ करते महंत परमानंद गिरी महाराज। स्त्रोत- आयो
झज्जर। गोशाला में सांसद निधि से गायों के लिए एक शेड का काम शुरू किया गया, जिसको बाबा प्रसाद गिरि महाराज मंदिर के महंत परमानंद गिरि के करकमलों से शुरू किया गया।
इस शेड के निर्माण के लिए डॉक्टर अरविंद शर्मा ने अपने सांसद निधि से मंजूर किया था। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, गोशाला के प्रधान प्रमोद बंसल, झज्जर मंडल अध्यक्ष केशव सिंगल, एडवोकेट पंकज शर्मा, महेंद्र बंसल, बालकिशन जांगड़ा, संजय गोयल उपस्थित रहे। गोशाला कमेटी के सभी सदस्यों ने डॉ. अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त किया है।