फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, रूट किया डायवर्ट

Tue, 01 Oct 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। एडवोकेट कॉमरेड राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ज्ञापत देते हुए। स्रोत : एडवोके
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे के सीहा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य शुरू होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में वाहनों चालकों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
अब वाहन वाया मसीत कंवाली रूट से होकर गुजरेंगे। इसको लेकर एडवोकेट राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन को दिया गया। इसमें मांग की गई कि वाया मसीत कंवाली संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर छोटे वाहन भी साइड नहीं ले सकते हैं जबकि बड़े वाहन भी इसी रूट पर चल रहे हैं जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन को ओवरब्रिज बनाने से पहले सर्विस रोड की सुविधा देनी चाहिए थी लेकिन न तो सर्विस रोड बनाई गई और न ही मसीत कंवाली मार्ग की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि मसीत से कंवाली तक सुनसान जगह है। ऐसे में रात में आवागमन करना पर खतरा बन रहता है। इसको देखते हुए इस मार्ग पर पुलिस गश्त का इंतजाम किया जाए। ज्ञापन देने वालों में रणबीर सिंह, अजय सिंह, रविंद्र सिंह, सोनपाल, बीर सिंह, हरीश, राजकुमार, रविंद्र, जोगेदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, अजय ने हिस्सा लिया।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण करने से पहले सर्विस रोड बनाने का प्रावधान है लेकिन इसकी अवहेलना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें