फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-रेवाड़ी-शाहजहांपुर आरआरटीएस का निर्माण जल्द होगा शुरू : राव इंद्रजीत

Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली से शाहजहांपुर तक आरआरटीएस (क्षेत्रीय रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम) का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट से पूर्व इस मामले पर उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से दूरभाष पर बात कर इस योजना के संबंध में सभी औपचारिकता पूरी करने का अनुरोध किया है। बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने उन्हें बताया कि योजना पर करीब 22 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी और जल्द ही हरियाणा को यह सौगात मिलेगी। राव ने कहा कि यह योजना सार्वजनिक यातायात के क्षेत्र में क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी और यहां के लोगों की दिल्ली व राजस्थान की यात्रा सुगम बन सकेगी।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने बताया कि पूर्व में यह योजना संशोधित कर प्रथम चरण में दिल्ली से धारूहेड़ा तक प्रथम चरण में करने का प्रस्ताव अधिकारियों की ओर से दिया गया था। लोक सभा चुनाव के दौरान जब लोगों ने उन्हें यह जानकारी दी तो उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से बात कर इसे प्रथम चरण में शाहजहांपुर तक ही करने का अनुरोध किया था। राव ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने भी प्रथम चरण में इसके दिल्ली से शाहजापुर तक ही करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली-शाहजहांपुर प्रथम चरण में करीब 100 किलोमीटर लंबाई के इस मार्ग पर रेल गुरुग्राम, मानेसर, बिलासपुर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, बावल नीमराणा होते हुए शाहजहांपुर तक जाएगी। राव ने कहा कि इस रूट पर क़रीब 22 स्टेशन प्रस्तावित है जिनके बारे में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना की पूर्व में स्वीकृति दिल्ली के महिपालपुर से टर्न कर गुरुग्राम के पुराने दिल्ली रोड सिग्नेचर टावर होते हुए जाना था लेकिन बाद में इसे रिवाइज कर दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे के साथ सरहौल बॉर्डर होते हुए हाईवे के साथ-साथ ले जाने का प्रस्ताव किया गया। इस योजना के तहत अब साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक होते हुए मानेसर की ओर जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक तक यह योजना अंडरग्राउंड रहेगी और हीरो होंडा चौक के बाद पिल्लर पर शाहजापुर तक जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें