फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध कॉलोनियों में निर्माण को गिराया गया

Fri, 08 Mar 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन समय-समय पर नियंत्रित क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में निर्माणों को गिराने का अभियान जिला नगर योजनाकार के माध्यम से चलाया जा रहा है। वीरवार को रोहतक-हिसार मार्ग पर गांव कुताना व बहुजमालपुर के क्षेत्र में लगभग 7 एकड़ में विकसित की जा रही 2 अवैध कालोनियों, कारौर गांव में 18 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही 2 अवैध कॉलोनियों, आउटर बाईपास पर मकड़ौली खुर्द व भैयापुर में 15 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के अतिरिक्त सेक्टर-7-37 व 7-38 के डिवाइडिंग रोड पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि गांव कुताना व बहुजमालपुर में एक निर्माण, डब्लयू.बी.एम. के रोड़ नेटवर्क के साथ सीवरेज नेटवर्क को तोड़ा गया। गांव कारौर में आउटर बाईपास पर कायनोस अस्पताल के नजदीक लगभग 18 एकड़ में सीवर लाइन, रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। गांव मकडोली खुर्द व भैयापुर में 15 एकड भूमि पर 11 नींव, कच्चा रोड नेटवर्क तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-7-37 व 7-38 के डिवाडिंग रोड पर एक निर्माण, 15 नींव को तोड़ा गया। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें