रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से रोहतक नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों/काॅलोनियों को गिराने का निरंतर अभियान जारी है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अभियान में जिले के गांव सराय अहमद में 1 अवैध कॉलोनी में 3 ढांचों को तोड़ा गया। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़-फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों की ओर से काटी जा रहीं अवैध काॅलोनियों में निवेश न करें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।